कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को शिक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में साफ-सफाई, फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव और समय पर कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने पर भी बल दिया। उपायुक्त ने आमजनों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और शिकायतों के समयबद्ध समाधान का भी निर्देश दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम समेत संबंधित वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.