उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा में किया पलाश दीदी फूड कार्ट का उद्घाटन
दुमका, मई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के आजीविका सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलाश दीदी फूड कार्ट का उद्घाटन किया गया। यह फूड कार्ट स्वयं सहायता समूह की सदस्य नंदो रानी के दुर्गा महिला मंडल द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं की आय एवं आजीविका में वृद्धि होगी। उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार एवं जेएसएलपीएस का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.