उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा में किया कई सामुदायिक परिसंपत्तियों का उद्घाटन
दुमका, मई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाढाब पंचायत के अमरापाड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदान द्वारा संचालित कृषि उत्पादन क्लस्टर तथा क्लस्टर आधारित कृषि प्रणाली के अंतर्गत विकसित आजीविका मॉडल एवं उसके पारिस्थितिकी तंत्र का अवलोकन किया। दौरे के क्रम में उपायुक्त ने कई सामुदायिक परिसंपत्तियों का उद्घाटन किया। इनमें सिंचाई कुएं में स्थापित 3 एचपी सौर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली, कृषि विभाग की किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत स्थापित 2 एचपी सौर पंप सेट तथा एचडीबीएफएस परियोजना के तहत प्रदान द्वारा स्थापित सौर आधारित पेयजल प्रणाली शामिल है। उपायुक्त ने किसान फील्ड स्कूल प्रदर्शन प्लॉट तथा बीएचजीवाई योजना के अंतर्गत विकसित 5 एकड़ आम बागान का भी निरीक्षण किया, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.