गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व, भू-अर्जन कार्यालय, कोषागार, नजारत, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समाज कल्याण कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में कार्य-संस्कृति, उपस्थिति पंजी, अभिलेखों के संधारण एवं आमजन को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।साथ ही, उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वास्थ्यकर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- जनता की समस्याओं के समाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.