चतरा, जनवरी 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। उपायुक्त कीर्तिश्री एक जनवरी को ईटखोरी के भद्रकाली मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान वे आगामी फरवरी माह में 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय आयोजित होने वाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए महोत्सव स्थल का भी नीरिक्षण किया एवं आयोजन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पुराने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन और निर्माणाधीन कौशल विकास केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सदर एसडीओ जहुर आलम, जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, बीडीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.