चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त कीर्तिश्री जी के गोपनीय शाखा में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र चतरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं के साथ एक संवादात्मक इंटरैक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ फिशरी साइंस, गुमला के बैचलर ऑफ फिशरी साइंस (सातवां सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि कॉलेज ऑफ फिशरी साइंस, गुमला बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राज्य की एकमात्र मत्स्य विज्ञान शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था है। उक्त छात्र-छात्राएं दिनांक 1 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दस दिवसीय ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, चतरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उनके द्वारा अर्जित अनुभवों एवं जानकारियों पर विस्तृत परिचर्च...