उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे एन्यूमरेशन कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, प्रपत्र संग्रहण, मतदाताओं को दी जा रही जानकारी तथा अभिलेख संधारण की समीक्षा की।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला का भी निरीक्षण किया और मतदाताओं से संवाद कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.