फरीदाबाद, मार्च 30 -- पलवल। रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद से पहले सोमवार को पलवल अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें और बेहतर करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान गेट पास व्यवस्था और खरीद प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा। फसल की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि नमी होने पर फसल को सही तरीके से सुखाया जाए और झरना लगाकर गुणवत्ता बनाए रखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.