कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। उपायुक्त कार्यालय, कोडरमा की स्थापना शाखा द्वारा जिले में लिपिक संवर्ग के कर्मियों का बड़े स्तर पर स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय 12 मई 2026 को आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में लिया गया। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न शाखाओं, प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों को नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। स्थापना शाखा, आपूर्ति शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला पंचायत शाखा, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय तथा अंचल कार्यालयों में व्यापक फेरबदल किया गया है। कई कर्मियों को अतिरिक्त प्रभार और प्रतिनियुक्ति भी सौंपी गई है。 यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिलों का आवंटनप्रमुख तबादलों प्रमुख ...