गिरडीह, नवम्बर 23 -- गावां। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को गांवा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, पिहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, बुनियादी सुविधाओं, विद्यालय के संचालन, रखरखाव, शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति, बच्चों की संख्या, पढ़ाई की गुणवत्ता, पानी की सुविधाएं, पेयजल एवं स्वच्छता, शौचालय, बाउंड्री वॉल, विद्युत आदि की जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों के साथ खिचड़ी भी खाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उपायुक्त ने पूरे कैम्पस परिसर का अवलोकन कर विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया तथा विद्यालय के सौंदर्यीकरण, पूरे परिसर में साफ-सफाई, पौधारोपण आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शौचालय, पेयजल की स्थिति, साफ-सफाई, बच्चों के भोजन की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.