फरीदाबाद, मार्च 15 -- नूंह। डिजिटल एग्री स्टैक के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा, इसलिए जिले का कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को मिशन मोड में लागू किया गया है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.