पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावार ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन ,मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम , जल मीनार एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3,65,812 एफएचटीसी का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 1,93,575 कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जो लगभग 52.91 प्रतिशत उपलब्धि है। उपायुक्त ने शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करने में क्या-क्या अड़चने आ रही है,उनकी जानकरी ली। इसपर उन्होंने शेष 1,72,237 कनेक्शन जल्द पूर्ण करने पर बल दिया। साथ ही प्रगति में तेजी जाने का का निर्देश दिया। योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन योजनाओं क...