पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखण्ड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को लेकर पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संपूर्ण मॉनिटरिंग सिस्टम, सूचना संप्रेषण व्यवस्था एवं तैनात कर्मियों की सक्रियता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के थे पुख्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.