पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मंजीत कुमार यादव सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल नौ मत प्राप्त हुआ,जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक कुमार को सात मद प्राप्त हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.