उपायुक्त ने दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नावाडीहह-1 एवं नावाडीह- 2 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्रों में संचालित पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। इसी क्रम में उन्होंने पोषण ट्रैकर की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, उपस्थित बच्चों की संख्या, पोषण ट्रैकर में निबंधित लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेख समय पर अद्यतन एवं शुद्ध रूप से संधारित किए जाए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के नाश्ते का समय रहने के कारण उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को सूजी का हलवा परोसा तथा भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानक एवं स्वच्छता की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.