पाकुड़, दिसम्बर 3 -- ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार सोमवार देर रात अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर उन्होंने गरीब, असहाय, निर्धन एवं दिव्यांग व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल वितरित किया। रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से उतर रहे मजदूरों, वृद्ध महिलाओं एवं कमजोर तबके के लोगों को ठंड से कांपते देखकर उपायुक्त ने तुरंत उन्हें कंबल उपलब्ध कराए। उपायुक्त स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएँ सुनीं और आवश्यक निर्देश मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इसके बाद उपायुक्त ने गांधी चौक एवं बस स्टैंड में प्रशासन द्वारा की गई अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अलाव को नियमित रूप से जलाने, लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.