उपायुक्त ने दानरो नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक
गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नदियों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने गत दिनों शहर स्थित दानरो नदी का निरीक्षण किया था। दानरो नदी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दानरो नदी पुल से छठ घाट बाईपास सरस्तिया नदी के किनारे (दोनों नदी के संगम स्थल से उत्तर की ओर) पर मुक्ति धाम के समीप शहर के अधिकांश कचड़े को डम्प किया जाता है, जिसे उपायुक्त ने अत्यंत खेदजनक माना। विदित हो कि माननीय एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) द्वारा नदी-नालों को सुरक्षित रखने और इसके संरक्षण हेतु नदियों में कचड़ा फेंकना प्रतिबंधित है, परन्तु नगर परिषद्, गढ़वा के द्वारा नदी में कचरा डंप किया जाना नदियों की सुरक्षा एवं उसके किनारे बसे आमजनों एवं पशु पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए हितकारी नहीं है। फलस्वरूप उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.