चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा । सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो को तत्काल अस्पताल पहुँचाकर सहायता करने एवं मानवसेवा को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर त्रिशानु राय को सम्मानित किया । वहीं उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि भविष्य में भी आप अपने दायित्वों के प्रति इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ बने रहेंगे।इस अवसर पर समाजसेवी त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब तब शरीर में जान रहेगा,मानव सेवा करता रहुंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.