जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- जमशेदपुर।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अन्तर्गत बाकुलचंदा गांव में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन संचालित निर्वाण-2 वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहने वाले निराश्रित तथा असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सरकार की योजनाओं, सेवाओं से आच्छादन के संबंध में भी पूछताछ की। कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड, बैंक खाता नहीं होने की बात सामने आयी, जिस पर डुमरिया बीडीओ को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता, विश्राम स्थल, शौचालय-स्नानगृह तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता...