उपायुक्त ने जिलेवासियों से डेंगू रोकथाम के लिए भागीदारी निभाने अपील की
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिलेवासियों से डेंगू की रोकथाम के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरे जुलाई माह को डेंगू रोको माह तथा प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस (ड्राई डे) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक रविवार को कूलर, पानी की टंकियां, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य जल संग्रहण वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर कम से कम 24 घंटे तक सूखा रखें,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.