उपायुक्त ने जिला व निबंधन अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग, अगस्त 1 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को जिला अभिलेखागार और निबंधन कार्यालय स्थित अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निबंधन प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुराने व महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निरीक्षण किया और अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अभिलेखागार में ब्रिटिश काल के महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जिलों से जुड़े भूमि अभिलेख भी सुरक्षित हैं, इसलिए इनके संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि अभिलेखों की सत्यापित प्रतियां केवल वैध उत्तराधिकारी या अधिकृत व्यक्ति को ही दी जाएं। इसके लिए संबंधित अंचल कार्यालय से प्रमाणित वंशावली संलग्न करना अनिवार्य होगा。
अभिलेखों की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.