रामगढ़, अप्रैल 3 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय की सीढ़ी पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी का धरना न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा बल्कि उपायुक्त की संवेदना का नजीर बना। बेकाबू होते औद्योगिक प्रदूषण और लोहार टोला के केसरे हिंद की भूमि पर हो रहे, अवैध कब्जों,अंचल व परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार पर खिलाफ पूर्व विधायक ने आंदोलन की घोषणा की। पूर्व विधायक अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय की सीढ़ियों पर ही धरने पर बैठ गए। अपने कुर्ता पर ही मांग लिखा था। गुरुवार को जिला में यह नजारा समाहरणालय में देखने को मिला। ​इस दौरान जिले के उपायुक्त फैज हक अहमद मुमताज अली की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने न केवल आंदोलन को शांत कराया, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली की एक नई मिसाल भी पेश की। विधायक को मनाने के लिए उपायुक्त स्वयं अपने आवास से निक...