कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों ने दाखिल-खारिज स्वीकृति और लगान रसीद निर्गत करने, आवास योजना की किस्त जारी करने, भूमि को गलत तरीके से बेचने या हड़पने, लंबित भुगतान, गैरमजरूआ भूमि पर अवैध कब्जा सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया। साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.