जमशेदपुर, मई 15 -- उपायुक्त राजीव रंजन ने मकान गणना व जनगणना 2027 समेत वज्रपात एवं लू से बचाव हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू एवं बारिश में वज्रपात की घटनाओं से बचाव हेतु आमजनों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए क्षेत्र में रहें भ्रमणशीलजागरूकता रथ का महत्व जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि लू से बचाव हेतु दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं तथा हल्के एवं सूती कपड़ों का प्रयोग करें। वहीं मौसम खराब होने, तेज गर्जन अथवा बिजली चमकने की स्थिति में लोग खुले मै...