पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संपादन पर पलामू जिला प्रशासन ने सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि सभी मतदान दलों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, श्रमिकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अन्य सहयोगी कार्मिकों के समर्पण, अनुशासन एवं समन्वित प्रयास से निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। इसके लिए जिला प्रशासन सभी का आभारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.