उपायुक्त ने छहमुहान पर किया प्याऊ का शुभारंभ
पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मंगलवार को शहर के छहमुहान के पास प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने राहगीरों और बच्चों को पानी भी पिलाया। उपायुक्त ने स्वच्छता का भी विशेष संदेश दिया। साथ ही लोगों से अपील की कि पानी पीने के बाद उपयोग किए गए ग्लास को खुले में इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें। इससे स्वच्छता बनी रहेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.