उपायुक्त ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
घाटशिला, जुलाई 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अमलागोड़ा में इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का भी अवलोकन किया। प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण किया जाए। राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने दाखिल-खारिज, ऑनलाइन म्यूटेशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, परिमार्जन सहित अन्य लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.