पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर में पल्स पोलियों अभियान के पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को उपायुक्त पलामू ने विनय मोड़ के पास घर-घर जाकर तीन बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पाँच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को खुराक अवश्य दिलाएं। उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए घर-घर संपर्क सबसे प्रभावी माध्यम है।यह कार्यक्रम अत्यंत अनूठा एवं सराहनीय रहा। इससे आम लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पल्स पोलियो अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एस के रवि,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र...