जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को कोषागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को सरकारी विभागों तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के द्वारा राशि की निकासी अथवा भुगतान के संदर्भ में पूरी प्रक्रिया पर गहन निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला के वित्तीय स्थिति के लेखाजोखा का ब्रेन होता है कोषागार। कोषागार पदाधिकारी यह जरूर सत्यापित करें कि डीडीओ के द्वारा भेजा गया बिल कोषागार संहिता के नियम के अनुकूल है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निकासी प्राप्त आवंटन में उल्लेखित दिशा-निर्देश के आलोक में ही की जा रही है। उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच करें। उन्होंने कर्मियों के मानदेय अथवा वेतन के भुगतान के संदर्भ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.