पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में कृषि, आत्मा शासकीय निकाय, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं जिला भूमि संरक्षण विभाग से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने केसीसी में कम प्रगति पर नाराजगी जताई और लीड बैंक मैनेजर के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाएं सीधे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कृषि विभाग की समीक्षा में बीज वितरण, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। आत्मा के माध्यम से किसानों को दी जा रही...