लोहरदगा, मई 8 -- उपायुक्त लोहरदगा संदीप कुमार मीणा ने गुरूवार को कुडू और कैरो प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। कुडू प्रखंड के जिन्गी पंचायत में पंचायत भवन में पंचायत ज्ञान केंद्र, लाइब्रेरी का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पुस्तकों के रख रखाव, समाचार पत्रों व पत्रिका की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कमरों की साफ-सफाई,परिसर की साफ-सफाई, जेनरेटर की रिपेयरिंग कराने, स्टोर रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। रसोई घर व शौचालय में साफ-सफाई बेहतर व्यवस्था करने को कहा। यह भी पढ़ें- ब्लॉक में आने वाले लोगों के लिए बेहतर माहौल बनाएं : डीसीउच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कुडू प्रखंड के गितिलगढ़ पंचायत में कोयल नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को मानसून से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। य...