उपायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा
दुमका, अप्रैल 8 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा अंचल कार्यालय, दुमका में विगत तीन वर्षों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में आज संचालित समीक्षा कार्य के दौरान उपायुक्त ने स्वयं पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा अद्यतन प्रतिवेदन की जांच की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कर्मियों की कर्म-पुस्तिका, आगत एवं निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति, परिवारवाद पत्रों के निष्पादन, नजारत, रोकड़ बही, अग्रिम भुगतान पंजी, विपत्र उपयोगिता प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की स्थिति, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, वंशावली आदि से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। उपायुक्त ने गठित टीम को निर्देश दिया कि जिन कर्मियों का कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.