पाकुड़, मार्च 6 -- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सक्रिय मनरेगा मजदूरों का 05 मार्च तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित किया जाए, ताकि मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही लंबित एवं पुरानी योजनाओं का आकलन करते हुए उन्हें एमआईएस में बंद करने का निर्देश सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को दिया गया। उन्होंने जियो-टैग (फेज-II) के अंतर्गत सभी पूर्ण योजनाओं का शत- प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि कार्यों की पारदर्शिता एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.