दुमका, मार्च 9 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पेयजल से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं, विशेष रूप से हर घर जल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें अविलंब हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उपायुक्त ने गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.