दुमका, मार्च 6 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस क्रम में अधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में जेएसएलपीएस की समीक्षा करते हुए वन धन विकास केंद्रों के माध्यम से करंज एवं महुआ के बीजों के संग्रहण एवं उनके विपणन को बढ़ावा देने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। क्षेत्र में कटहल के उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उसके संग्रहण एवं विपणन के लिए सहकारिता विभाग के साथ समन्वित प्रयास किए जाने के विषय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.