चाईबासा, मई 25 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलावासियों से जनगणना कार्य मे सहयोग करने की अपील की है । एक संदेश जारी कर उन्होंने कहा है कि जिले में जनगणना-2027 के तहत जनगणना का कार्य चालू हो गया है। अधिसूचित प्रगणक व सुपरवाइजर घरों में आ रहे हैं, उनका सहयोग करें। पूछे जा रहे सवालों का सही-सही उत्तर दें। जनगणना के कार्यों को सफल बनाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...