जमशेदपुर, मार्च 24 -- उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों, अभिलेख संधारण एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा।इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.