जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वह सबसे पहले ओपीडी गए जहां डॉक्टरों की उपस्थिति देखी और मरीजों से उनकी समस्या पूछा। उसके बाद वह इमरजेंसी की स्थिति का जायजा लिया। पास में ही बने कैंटीन में साफ सफाई को देखने पहुंचे। उपायुक्त आईसीयू, एसएनसीयू और नए एचडीयू को भी देखने पहुंचे। उन्होंने टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। वह सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक भी किए जिसमें सिविल सर्जन के अलावा उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी थे। उन्होंने बेड की तुलना में मरीजों की स्थिति, दवाइयां की उपलब्धता की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करें सभी चिकित्सक यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करें सभी चिकित्सक
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.