चतरा, दिसम्बर 5 -- चतरा, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी ताले, सील, रिकॉर्ड एवं सुरक्षा व्यवस्था की भौतिक जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित मॉनिटरिंग एवं सभी उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चतरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल चतरा, उप निर्वाचन पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.