दुमका, मार्च 11 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिज़ला स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केंद्र में रखे विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र में आने वाली सभी महिलाओं एवं लाभार्थियों का नाम तथा आवश्यक विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। उपायुक्त ने 181 हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.