दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को रक्त कोष से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त की पूरी जानकारी ई-रक्त कोष पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने कहा कि जिले में रक्त की उपलब्धता निरंतर बनी रहे, इसके लिए विभिन्न प्रखंडों में तिथिवार ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंडवार अब तक आयोजित रक्तदान शिविरों की स्थिति की समीक्षा की और आगे इसे और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने को कहा। उन्होंने जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं-रेड क्रॉस, लायंस क्लब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, पुलिस विभाग आदि से अपील की कि वे सामूहिक रूप से आगे आएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.