उपायुक्त ने किया बंदगांव प्रखंड में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 का शनिवार को जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अमित रेणु एवं डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने बंदगांव प्रखंड अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, कराईकेला स्थित मतदान केंद्र संख्या-46 का भ्रमण कर विशेष पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे प्रपत्रों के संकलन, मतदाताओं के विवरण के सत्यापन, डिजिटाइजेशन कार्य तथा ईसीआई नेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की प्रगति, डेटा अपलोड की स्थिति एवं मतदाता सूची के अद्यतन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.