उपायुक्त ने किया पोटका प्रखंड व अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण
घाटशिला, जून 26 -- पोटका। उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को पोटका प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, राजस्व मामलों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। उनके साथ उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान एवं अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी भी मौजूद थे। उपायुक्त ने पंजी संधारण, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद सहित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, आवास योजना एवं 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीसी ने जमशेदपुर और पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- आवेदनों का अनावश्यक विलंब किए बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.