रामगढ़, मई 20 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में बुधवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने दौरा किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने अरन्या गेस्ट हाउस में उपायुक्त को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पीवीयूएनएल के अन्य महाप्रबंधकगण भी उपस्थित रहे। दौरे के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना स्थल एवं यूनिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा संयंत्र की प्रगति, संचालन एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भूमि से संबंधित विषयों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- पतरातू ब्लॉक मोड आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण कर उपायुक्त ने व्यवस्था दुरुस्त करने ...