उपायुक्त ने किया पशु जन्म नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक
दुमका, जून 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुत्ता काटने की घटनाओं के नियंत्रण, पशु कल्याण एवं रेबीज उन्मूलन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि रेफरल पशु अस्पताल दुमका को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें पकड़कर निर्धारित केंद्र पर लाया जाए, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.