बोकारो, अप्रैल 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी पंचायत के चरगी घाटी स्थित बोकारो जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र में सोमवार को राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का बोकारो जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल के स्वागत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। इस सुरक्षा व्यवस्था का मोनेटरिंग पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व तेनुघाट ओ पी प्रभारी भजन लाल महतो कर रहे थे। गौरतलब है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची से धनबाद जाने के क्रम में कुछ देर के लिए बोकारो-रामगढ़ सीमा क्षेत्र के चरगी घाटी के पास रुके थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...