दुमका, जनवरी 6 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज समाहरणालय स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करेंगे। इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रत्येक लिपिक की कर्म पुस्तिका सहित आगत-निर्गत पंजी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के पत्राचार को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राप्त प्रत्येक चिट्ठी पर समय पर उचित कार्रवाई हो तथा की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण कर्म पुस्तिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.