उपायुक्त ने किया जिला विकास शाखा का निरीक्षण
दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला विकास शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंडम फाइल निकलवाकर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी फाइल लंबित न रहे तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से निष्पादित किए जाएं। इस क्रम में उन्होंने कर्म पुस्तिका, आगत-निर्गत पंजी, लॉग बुक, गार्ड फाइल सहित विभिन्न संचिकाओं की जांच की एवं जिला विकास शाखा प्रभारी के कार्यालय में भी फाइलों का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने 31 मार्च तक किए गए भुगतान की विवरणी की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.