दुमका, मार्च 9 -- दुमका। जल महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उपस्थित सभी जल सहियाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जल सहिया ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी जल सहियाओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी पेयजल स्रोतों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि गर्मी के दिनों में आम जनों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चापाकल या जलमीनार खराब है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर अविलंब दुरुस्त किया जाए। साथ ही जिन पेयजल योजनाओं का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) पीरियड चल ...