चाईबासा, जून 19 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने छाया बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रहने वाली बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बालिकाओं के साथ मिल कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं जीवन मूल्यों से संबंधित ज्ञानवर्धक बातें बताईं। उन्होंने बालिकाओं को नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बालिका गृह की उपलब्ध सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, आवासीय कक्ष, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया छाया बालिका गृह का निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर जाना हालचाल यह भी पढ़ें- अनुशासन व निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी : उपाय...